ओव्हरटेक के चक्कर में..दो बाईक आपस टकराये.. बाईक सवार गम्भीर ..

अम्बिकापुर अम्बिकापुर झारखंड मुख्य मार्ग में बरियो इलाके के बघिमा में दो बाइक सवार ओवरटेक के चक्कर मे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को बरियों स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कालेज रिफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक दोपहर 12 बजे के करीब बतौली निवासी एक आदमी ने ओकरा निवासी व्यक्ति को ओवरटेक करने का कोशिश किया, कि दोनों की बाइक टकरा गई। एक बाइक में में एक महिला भी सवार थी। महिला का हाथ फेक्चर हो गया वही दो लोगों के सिर में चोट लगा। दोनो को मौके से अस्पताल भिजवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों बाइक सवार तेज गति में थे,पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।