
CHIRMIRI HALDIBADI ,BUS STAND
चिरमिरी से रवि कुमार सावरे की रिपोर्ट
- बड़ी संख्या में यात्री करतें हैं यात्रा
- नही ले रहा है कोई सुध
- नगर निगम और एसईसीएल ने आंखो मे बाँधी पट्टी
चिरमिरी का ह्रदय स्थल कहे जाने वाला हल्दी बाड़ी का बस स्टैंड़ में यात्री सुविधाओं की कमी से लंबे समय से बनी हुई हैं। नगर निगम के पास इतना फंड नही हैं कि बस स्टैंड़ में सुव्यवस्थित यात्री प्रंतिक्षालय का निर्माण किया जा सके । फंड की तंगी विकास कार्यो के मार्ग पर रोडा बन गई हैं। जिले के प्रमुख इलाके में हल्दीबाड़ी की गिनती होती हैं। यह क्षेत्र विकास के मामले में अभी भी काफी पिछड़ा हुआ हैं। सरकारी विकास योजनाओं का इलाके में अतापता नही हैं। इससे बुनियादी

हैं। इसके बावजूद यात्रियो का सुविधा के लिए यहा साधन उपलब्ध नही हैं। लगभग चार साल पहले सरकार द्वारा बस स्टैंड़ का कायाकल्प कराया गया था। लेकिन स्थिति आज भी पलट हैं यहा सुविधा के नाम पर डस्ट युक्त कच्ची पलेट फाम हैं। पेयजल का समुचित प्रबंध नही हैं। मूत्रायल और शौचलय का निर्माण नही किया गया हैं। बस स्टैंड़ में बिजली का प्रबध नही हैं। इससे रात होते ही अंधेरा छा जाता हैं। इस समस्या की ओर कई मर्तबा जनप्रतिनिधि और जिमेदार सरकारी अफसरो का ध्यान आकृष्टि कराया गया। इसके बावजूद स्टैंड़ में की बदहाली दुर नही की गई।
- पेयजल की किल्ल्त
चिरमिरी हल्दी बाड़ी बस स्टैंड में रोज 10 बस मिनी बस और बड़ी बसों का संचालन होता है।बस से सफर करनेे के लिए यात्री आते है। स्टैंड में पेयजल का समुचित प्रबध नही होने से यात्रीयों को परेषानी का सामना करना पड़ता हैं।
यात्री प्रतीक्षालय नहीं
बस स्टैंड में यात्री प्रतिक्षालय भवन नही होने से यात्री खुले में बैठकर बसो का इंतजार करते हैं।
गर्मी के मौसम में तेज धुपं मे यात्री खुले मे बैठकर बसों की राह ताकते हैं। बस स्टैंड में प्रतिक्षालय होने से यात्रियों को काफी राहत मिल सकती हैं। यात्री किराया और चार्ट भी चस्पा नही किया गया हैं। इससे बस संचालक एव जिप चालक यात्रियो से मनमाना किराया वसूल करते हैं।
- मुत्रालय की सुविधा नहीं
चिरमिरी का ह्रदय स्थल कहे जाने वाला हल्दी बाड़ी का बस स्टैंड़ में यात्रियो के सुविधा के लिए मुत्रालय का निर्माण कराया ही नही गया हैं। मजबुरी में यात्रियो को इधर उधर पेषाब करना पडता हैं। महिलायो यात्रियो को इससे शर्मनाक स्थिति से गुजरना पड़ता हैं। इसके बावजूद जिम्मेंदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि मूत्रालय निर्माण को लेकर गंभीर नहीं हैं।
- असमाजिक तत्वों का अड्डा
बस स्टैंड में असमाजिक तत्वों का अडडा लगा रहता हैं। सुबह होते ही यहा शराब पीने पीलाने का दौर शुरु हो जाता है। चुकि बस स्टैंड में देषी शराब दुकान संचालित हैं।
- व्यावसायी उपेन्द्र जैन:- ने कहा बस स्टैंड़ पुराना हैं।यात्री सुविधाओं की कमी बनी हुई हैं।इसे दुर करने के लिए कई मर्तबा जनप्रतिनिधियों को और प्रशासनिक अफसरों से माग की गई हैं। इसके बावजूद समस्या का निराकारण नही की गई।
संजय सिंह युवा नेता
ने कहा पेयजल ,मूत्रालय की व्यवस्था नही हैं। इससे यात्रियों को परेषानी का साममा करना पड़त रहा है। महिलाओं को सर्वाधिक असुविधा हो रही है
रेशम त्रिपाठी वार्ड पाषर्द
हल्दीबाड़ी के आस पास कोयला खदान और कोयला कंपनी के श्रमवीर बड़ी संख्या में र्कायारत हैं इसके लिए एसईसीएल को ध्यान देना चाहिए ।