
SURYA KANT TRIPATHI (NIRALA)
|
|
|
|
भोपाल : सोमवार, जनवरी 27, 2014, 17:45 IST | |
महर्षि अरविंद एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला प्रसंग 28 एवं 29 जनवरी 2014 को उज्जैन में होगा। प्रसंग में 28 जनवरी को शाम 5 बजे से ‘भारतीय दार्शनिक परम्परा एवं साहित्य में महर्षि अरविंद’ पर व्याख्यान होगा। डॉ. मीनाक्षी स्वामी, डॉ. विकास दवे, डॉ. खेमचन्द्र खिमेसरा और श्रीमती उमा वाजपेयी व्याख्यान देंगी। साहित्य अकादमी के निदेशक प्रोफेसर त्रिभुवन नाथ शुक्ल ने जानकारी दी है कि 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे से ‘सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का साहित्य और भारत’ पर व्याख्यान होगा। व्याख्यान में डॉ. बी.एल. आच्छा, डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, डॉ. गीता नायक, डॉ. प्रेमलता चुटैल, डॉ. श्रीकांत शुक्ल और डॉ. जगदीश शर्मा विचार व्यक्त करेंगे। प्रसंग वाराहमिहिर शोध संस्थान, उज्जैन में होगा। |