सिरपुर महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब
Parasnath Singh
Published: January 6, 2014 | Updated: August 30, 2025 1 min read
रायपुर, 05 जनवरी 2014
राज्य सरकार के उपक्रम छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा महानदी के किनारे प्रदेश के इतिहास प्रसिद्ध सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृतियों पर आधारित कार्यक्रम दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।
महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में राजधानी रायपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों और सिरपुर तथा आस-पास के क्षेत्रों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। राज्य और देश के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति देखने जनसैलाब उमड़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बीती रात महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत छत्तीसगढ़ के पंथी और कर्मा नर्तकों ने परम्परागत परिधानों में सज-धज कर मनोहारी नृत्यों का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक संध्या में देश के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों पर केन्द्रित विशेष कार्यक्रम ‘अतुल्य भारत‘ का भी प्रदर्शन किया गया। कल छह जनवरी को महोत्सव का समापन समारोह प्रदेश के राज्यपाल श्री शेखर दत्त के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा