गिनती के कांग्रेसियों को रोकने..पुलिस ने बैरिकेट लगा कर दिया एनएच जाम..

युवा कांग्रेस के हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत कलेक्टर कार्यालय घेराव…
जांजगीर चाम्पा (संजय यादव)भाजपा सरकार के नाकामी,महिला उत्पीड़न , स्थानीय समस्या के विरोध में जिले के युवक कांग्रेस नेताओं ने आज कचहरी चौक में हल्ला बोल कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का कार्यक्रम रखा गया है,पर युवक कांग्रेस के पंडाल में जितने कार्यकर्ता दिखाई दे रहे कही उससे ज्यादा तामझाम पुलिस ने की है। लिंक रोड, मेंन रोड को बेरिकेड्स लगा कर जाम कर दिया है, मात्र थोड़ी सी जगह आने जाने वालों के लिए है।
पुलिस की इस वयवस्था से आने जाने वाले भारी वाहनों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हजारो की संख्या में जगह जगह पुलिस के जवान मौजूद है। पुरा एन एच् 49 रोड पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। ऐसा लग रहा मानो कोई बड़े नेता का आगमन होने जा रहा हो। पुलिस की इस व्यवस्था सेआमजन खासे नाराज है। इस तरह देखा जाय तो जितनी संख्या युवक कांग्रेस नेताओं की नही है उससे ज्यादा पुलिस के जवान नजर आ रहे है।
About the Author
Parasnath Singh
Administrator
Editor At Fatafat News | Ambikapur, Surguja (CG) | parasnathsingh143@gmail.com | +918120222485, +919755297370, +918889520576, +919691887032




