जांजगीर-चांपा. स्वर्गीय विनोद नेमी की पावन स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता न केवल खेल भावना का प्रतीक बनी. बल्कि स्व. नेमी के खेल जीवन और उनके योगदान को याद करने का भावुक अवसर भी रहा.
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि
उद्घाटन समारोह में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे..जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़वाल, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, पार्षद प्रिंस शर्मा, उमेश राठौर, दिनेश राठौर, गजानन प्रसाद नेमी, अशोक पालीवाल, रोशन नेमी, सोनू यादव, गोलू दुबे, रिया यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
समापन समारोह के मुख्य अतिथि
समापन अवसर पर विधायक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, अमर सुल्तानिया, मनोज पाण्डेय, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, पार्षद अरमान खान, अजीत गढ़वाल, डॉ लोकेंद्र कश्यप, जितेंद्र तिवारी सहित विशिष्टजन उपस्थित रहे.
पुरानी यादें और भावनात्मक पल
स्व. विनोद नेमी का पूरा परिवार तथा बास्केटबॉल के सभी वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे. सभी ने उनके साथ बिताए स्कूल जीवन के दिनों को याद किया. वर्षों बाद एक मंच पर एकत्र होकर साथियों ने पुरानी स्मृतियों को साझा किया और स्व. नेमी को श्रद्धांजलि अर्पित की. स्व. नेमी बास्केटबॉल के प्रति अपने अद्भुत समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे. उनके प्रयासों से जांजगीर बास्केटबॉल संघ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली. उनके नेतृत्व में कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ और जांजगीर से अनेक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हुए.
इस अवसर पर राजीव बैस, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. आदित्य केशरवानी, उमेश केशरवानी, प्रफुल तिवारी, अशोक साव, केशव साहू, विजय यादव, राजेश यादव, राजेश पांडेय, संस्कार द्विवेदी, मुकेश सिंह, बल्ला सिंह, विक्रम सिंह, विजय मराठे, भीम रोहिदास, अनिल राठौर, हेमंत तिवारी, संजय यादव, रघुवीर सिंह, विकास पालीवाल, अजय राठौर, अरुण तिवारी, निलेश तिवारी, राजकुमारी सिंह, रश्मि गोड, स्वीटी बैंस, डिंपी बैंस सहित अनेक वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे.
आयोजन समिति के सफल प्रयास
इस आयोजन को सफल बनाने में भैरव मिश्रा, मुकेश बजाज, विवेक सिंह, विजेंद्र सिंह, अमितेश राठौर, अनीश शर्मा तथा जिला बास्केटबॉल संघ के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा.
प्रतियोगिता परिणाम
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 9 पुरुष एवं 8 महिला टीमों ने भाग लिया.
पुरुष वर्ग फाइनल – फॉरेस्ट vs भिलाई
फॉरेस्ट – 74 अंक
भिलाई – 63 अंक
फॉरेस्ट टीम विजेता रही…
महिला वर्ग फाइनल – SECR रेलवे vs राजनांदगांव
रेलवे – 55 अंक
राजनांदगांव – 35 अंक
SECR रेलवे टीम विजेता रही
पुरस्कार
🥇 प्रथम पुरस्कार – ₹11,000 एवं ट्रॉफी
🥈 द्वितीय पुरस्कार – ₹7,100 एवं ट्रॉफी
(ट्रॉफी स्व. रामकुमार पांडे की स्मृति में प्रदान की गई.)
⭐ बेस्ट खिलाड़ी ट्रॉफी – स्व. चंद्रशेखर निर्मलकर एवं स्व. संदीप सिंह की स्मृति में.
🥉 तृतीय पुरस्कार – स्व. शशिभूषण सिंह की स्मृति में
अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया. यह प्रतियोगिता खेल भावना, एकता और स्व. विनोद नेमी जी की अमिट स्मृतियों को समर्पित रही.
