जांजगीर चांपा। बसंत पंचमी के अवसर पर स्वामी सुरेन्द्र नाथ ने संयुक्त शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन. इस अवसर पर संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि, इस कैलेंडर में सार्वजनिक अवकाश, ऐच्छिक व स्थानीय अवकाश के साथ ही संपूर्ण वर्ष का मासिक विवरण भी है। उन्होंने संगठन की उपलब्धि एवं संगठन द्वारा कर्मचारी हित में किये जा रहे प्रयासो का उल्लेख करते हुए पांडवों की तरह मिलकर कर्मचारी हित में निरंतर सक्रिय रहने पर बल दिया। संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष शरद राठौर ने अपने संबोधन में सभी को साथ मिलकर कार्य करने, स्वामी सुरेन्द्र नाथ के एक पिता स्वरूप संरक्षक की भूमिका अदा करने पर धन्यवाद ज्ञापित करते उनके निरंतर सहयोग, प्रेमपूर्ण भावना के लिए आभार ज्ञापित किया।
स्वामी सुरेन्द्र नाथ ने अपने आशीर्वचन के दौरान सामाजिक विकास में शिक्षक के दायित्व को अग्रणी माना। उन्होंने बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकीय कार्य को बहुत ही गरिमापूर्ण कार्य कहा। अपने ओजस्विता पूर्ण अभिभाषण के दौरान उन्होंने बच्चों को प्रदत्त ज्ञान को ईश्वरीय भाव समझकर तल्लीनता से कर्तव्य निर्वहन करने हेतु सभी शिक्षकों का आवाहन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व् उपस्थित शिक्षक साथियों का आभार संगठन सचिव पुरषोत्तम कश्यप जी द्वारा किया गया इस अवसर पर संयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विकास सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शरद राठौर, जिला सचिव देवेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष रामनरेश राठौर,महामंत्री सेवक राठौर, पुरषोत्तम कश्यप,सह सचिव प्रमोद टंडन, जिला सदस्यों में पंकज कौशिक, मनींद्र कुमार पाण्डेय, राजकुमार हंसले, विश्वनाथ कश्यप,नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत मधुकर, नवनियुक्त बमनीनडीह ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन, सुकलाल साहू,अश्विनी आदित्य,दिनेश साहू, सुखचैन दास महंत,यशवंत कश्यप , तेरस पंकज,सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी सदस्यों को स्वामी सुरेंद्रनाथ जी के द्वारा शिक्षकीय पद की मर्यादा और संगठन के हितार्थ कार्य करने हेतु शपथ दिलाया।
