जांजगीर चांपा। नवागढ़ ब्लॉक।के धान खरीदी केंद्र किरीत–तुलसी एक बार फिर बड़े घोटाले को लेकर सुर्खियों में है। केंद्र में 40 लाख रुपये से अधिक के धान घोटाले का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सोसायटी अध्यक्ष ने केंद्र प्रभारी को डरा-धमकाकर पूरी गड़बड़ी को अंजाम दिया, जबकि कागजों में खरीदी पूरी दर्शाई गई।
जानकारी के मुताबिक केंद्र से करीब 1400 क्विंटल धान गायब है। हैरानी की बात यह है कि मामला उजागर होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के बजाय मामले को मैनेज करने में जुटे नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह धान खरीदी केंद्र पहले से ही विवादों में घिरा रहा है। पूर्व में भी यहां के केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर सहित कई लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है और कुछ आरोपी जेल तक जा चुके हैं, इसके बावजूद घोटालों पर लगाम नहीं लग पाई। अब किसानों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। धान खरीदी प्रभारी और सोसायटी अध्यक्ष के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। आरोप हैं कि धान खरीदी सोसाइटी के अध्यक्ष द्वारा नेतागिरी का धौंस जमाकर अपना हमाल लगा कर दबाव पूर्वक खरीदी करा जिसके कारण यह गड़बड़ी हुई हैं।
किरीत,तुलसी धान खरीदी केंद्र में भौतिक सत्यापन कराया जाएगा, मामले में जांच की जाएगी,गड़बड़ी पाए जाने पर संबधित लोगों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अमित साहू नोडल अधिकारी, जांजगीर।
