जांजगीर-चाम्पा। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जांजगीर-नैला नगर पालिका परिशद् के लिये नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष, जिला भाजपा उपाध्यक्ष आषुतोश गोस्वामी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इसी तरह चांपा नगर पालिका परिशद् में भाजपा चांपा मंडल के कोशाध्यक्ष योगेष अग्रवाल (बाबू) को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इसके साथ ही नवागढ़ नगर पंचायत में गणेष जलतारे को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। तीनों की नियुक्ति पर क्षेत्र व अंचल के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने हर्ष व प्रसन्नता व्यक्त करते हुये तीनों को प्रतिनिधि नियुक्त होने पर बधाई दी है. सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को प्रतिनिधि नियुक्त करने के लिये अभार व्यक्त किया है।
