जांजगीर चांपा। कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले के बदहाल सड़क को लेकर आज कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव किया गया। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसी सहित जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप,अकलतरा विधायक राघुवेंद्र सिंह,पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहें। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए बेरीकेट्स लगाकर कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश किया लेकिन कांग्रेसियों ने बेरीकेट्स तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। लेकिन पुलिस ने कलेक्टोरेट के मेन गेट के ही पास रोक दिया।
जिले में लगभग सभी रोड बारिश के कारण के जर्जर हालत में है.जिला प्रशासन द्वारा सभी जर्जर रोड का मरम्मत के लिए आश्वाशन दिया गया था, लेकिन अभी तक रोड की हालत ज्यों का त्यों बना हुआ है। आने जाने वाले राहगीर रोज दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. लेकिन रोड का मरम्मत नहीं हो पा रहा हैं। जिसके विरोध में कांग्रेसी आज कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेसियों ने मौजूदा बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला, वहीं वादा खिलाफी का आरोप लगाते जमकर नारे लगाए।
