जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ प्रांत क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय के मार्गदर्शन अनुसार क्रीड़ा भारती जांजगीर चांपा के द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। क्रीड़ा भारती जांजगीर चांपा के द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन खेलो इंडिया हॉकी सेंटर जांजगीर में किया गया। इस सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में योग गुरु अजय अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों और पदाधिकारियों को योग अभ्यास कराया। योग के महत्व की जानकारी दी।
योग व सूर्य नमस्कार को प्रतिदिन अपने जीवन शैली में शामिल करने हेतु मार्गदर्शन दिया। छत्तीसगढ़ प्रांत सचिव सुमित उपाध्याय ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सूर्य सप्तमी के महत्व के बारे में सभी को जानकारी दी।उन्होंने कहा कि सूर्य सप्तमी को आरोग्य सप्तमी भी कहा जाता है। छत्तीसगढ़ प्रांत क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने सभी को बेहतर स्वास्थ के लिए सूर्य नमस्कार करने हेतु प्रोत्साहित मार्गदर्शित किया।
आज क्रीड़ा भारती जांजगीर चांपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के अध्यक्ष रेखा गढ़वाल क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष राजीव ठाकुर संयोजक योगेश चौरसिया प्रभारी राकेश गढ़वाल हितेश यादव मंडल अध्यक्ष अजीत गढ़वाल सभापति अमित यादव सभापति देवा गढ़वाल चंद्रजीत सोनवान सतीश शर्मा संजना साहू रोशनी राठौर ऋतिक कहरा अक्षय धीवर पवन कहरा सूरज खरे रितेश बर्मन सीमा रोहिदास व अन्य सभी खिलाड़ी सामाजिक कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजीव ठाकुर व आभार प्रदर्शन राकेश गढ़वाल ने किया।
