जांजगीर चांपा। खोखसा ओवर ब्रिज में चक्का जाम करने वाले12 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार..
खोखसा से पीथमपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया गया था चक्का जाम..जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए थे निर्देश.
प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्राइवेट एंबुलेंस चलाने का काम करता है दिनांक 30. 06. 2025 को शाम लगभग 4:00 अपने एंबुलेंस से मरीज लेकर अस्पताल जा रहा था कि खोखशा के ओवर ब्रिज के बाएं तरफ नर्सिंग होम जाना था तभी ग्राम जर्वे (च) के सरपंच अपने सहयोगियों के साथ में रोड में खोखशा ओवर ब्रिज से पीथमपुर तक रोड खराब होने की बात को लेकर चक्का जाम कर दिया गया था तथा आरोपियों के द्वारा प्रार्थी के एम्बुलेंस को बलपूर्वक रोक दिया गया जिसके कारण प्रार्थी को अस्पताल जाने में देरी हुई के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया प्रार्थी के आवेदन पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अप क्र 604/ 2025 धारा- 191(2), 126(2) BNS का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आज प्रकरण के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा मामला जमानती होने से जमानत/ मुचलका पर रिहा किया गया है चक्का जाम करने वाले अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है
थाना क्षेत्र में बिना अनुमति चक्का जाम करने वालों को विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
आरोपियों के नाम
1. श्री व्यास कश्यप उम्र 60 वर्ष निवासी नैला जांजगीर
2. संदीप तिवारी उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम मेहदा पामगढ़
3. श्रीमती उत्तरा कश्यप उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर
4. गोपाल कश्यप उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च)जांजगीर
5. व्यास टंडन उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर
6. अरमान मोहम्मद उम्र 42 वर्ष निवासी नैला जांजगीर
7. गिरधारी कश्यप उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर
8. उमा राठौर उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी चापा
9. डंकेश्वर यादव उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर
10. कमल कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर
11. योगेश कश्यप उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे
(च) जांजगीर
12 संजय कुमार यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर
