
Rajiv Gandhi's death anniversary
अम्बिकापुर
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पूण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर मे आज कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान स्वर्गीय राजीव गांधी पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि हमें हमेशा स्व. गांधी के द्वारा बताये गये राहों पर चलना चाहिए। जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने उनके देष की प्रगति में सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किये उल्लेखनीय कार्यों को देष के लिये मील का पत्थर बताया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव जी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रख स्व. राजीव गांधी को याद किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, उपाध्यक्ष आलोक दुबे, ब्लाॅक कांग्रेस शहरी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, मधु दीक्षित, मो. इस्लाम, राजू अग्रवाल, आशीष वर्मा, निरंजन राय, इन्द्रजीत सिंह धंजल, मदन जायसवाल, अजय सिंह, आलोक सिंह, विष्णु सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।