कलेक्टर ने किया विज्ञान भवन का उद्घाटन,लोक शिक्षा समिति ने कलेक्टर को दी विदाई
Parasnath Singh
Published: February 12, 2014 | Updated: August 30, 2025 1 min read
लोक शिक्षा समिति सरगुजा ने कलेक्टर को दी विदाई
अम्बिकापुर 12 फरवरी 2014
कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना द्वारा आज जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के ई-लायबे्ररी में विज्ञान भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डाँ. ललित शुक्ला, अम्बिकापुर के जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री अगस्टिना खलखो, सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार गुप्ता, जिला लोक शिक्षा समिति के परियोजना अधिकारीलोक शिक्षा समिति सरगुजा ने कलेक्टर को दी विदाई
श्री के.पी. दीक्षित, सहायक परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, ए.पी.सी. श्री राजेश सिंह, मल्टीपरपज के प्राचार्य श्री आर.एन.एस. कामरे, सूरजपुर के नोडल अधिकारी श्री अजय मिश्रा, बलरामपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद गुप्ता, नवाचार समिति के श्री रमेश द्विवेदी, श्री वेद प्रकाश अग्रवाल सहित ग्रंथालय एवं साक्षर भारत कार्यक्रम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। जिला ई-ग्रंथालय में कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।