वीडियो..कलेक्ट्रेट घेरने जा रहे..कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों में झूमाझटकी…

- युवा कांग्रेस के महा सचिव संजीव शुक्ला ने नेतृत्व में युवा कांग्रेस के हल्ला बोलकार्यक्रम के तहत कलेक्टर कार्यालय घेराव की कोशिश…
- रास्ते मे ही बैरिकेट लगाकर पुलिस ने रोका..
जांजगीर चाम्पा (संजय यादव) भाजपा सरकार के नाकामी,महिला उत्पीड़न , स्थानीय समस्या के विरोध में जिले के युवक कांग्रेस प्रदेश।महासचिव संजीव शुक्ला के नेतृत्व में आज कचहरी चौक में हल्ला बोल कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने निकले ,लेकिन पुराने हॉस्पिटल के पास पुलिस बेरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक दिया। सैकड़ो की संख्या में पहुँचे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच काफी देर तक झुमा झपटी होते रही और अंत मे पुलिस सभी को रोकने में कामयाब हो गई। कार्यकार्रओ ने सैकड़ो की संख्या में गिरप्तारी देकर विरोध जताया। युवक कांग्रेस के हल्ला बोल कार्यक्रम में जितने कार्यकर्ता दिखाई दे रहे कही उससे ज्यादा तामझाम पुलिस ने की है। लिंक रोड, मेंन रोड को बेरिकेड्स लगा कर जाम कर दिया है, मात्र थोड़ी सी जगह आने जाने वालों के लिए है।
पुलिस की इस वयवस्था से आने जाने वाले भारी वाहनों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हजारो की संख्या में जगह जगह पुलिस के जवान मौजूद है। पुरा एन एच् 49 रोड पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। ऐसा लग रहा मानो कोई बड़े नेता का आगमन होने जा रहा हो। पुलिस की इस व्यवस्था सेआमजन खासे नाराज है। इस तरह देखा जाय तो जितनी संख्या युवक कांग्रेस नेताओं की नही है उससे ज्यादा पुलिस के जवान नजर आ रहे है।
- देखे पुलिस और कांग्रेसियों के झूमाझटकी का वीडियो..
About the Author
Parasnath Singh
Administrator
Editor At Fatafat News | Ambikapur, Surguja (CG) | parasnathsingh143@gmail.com | +918120222485, +919755297370, +918889520576, +919691887032




