
VIKASH UPADHYAY
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज 14/02/2014 को अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं.श्यामाचरण शुक्ल जी की चौथी पुण्यतिथि पर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक विचार संगोष्टी का आयोजन कांग्रेस भवन में किया गया। उसमे पं.श्यामाचरण शुक्ल जी की उपलब्धिया पर चार चर्चा हुई। उन्होंने किसानो को पानी सिचांई कर,भागरथी सिचांई योजना और शिक्षा एवं खेल जगत के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाऍ शुरू की जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के किसानो को लाभ मिल रहा है और उनका कृषि उत्पादन क्षमता बढ़ी है तथा उनके शासन कल में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सी योजनाऍ बनाई थी उसका फलस्वरूप आज छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विध्यार्थीयो को उसका लाभ मिल रहा है।
इस संगोष्ठी में प्रमुख रूप से विकास उपाध्याय ,शैलेश नितिन द्रिवेदी ,राम कुमार शुक्ला ,रचना पाण्डेय ,सुनील बाजारी ,सुनीता पाण्डेय ,अजय त्रिपाठी ,घनश्याम राजू तिवारी ,ज्ञानेश शर्मा ,राधे श्याम विभार ,बालेश्वर सोना ,और नवनिर्मित वार्ड अध्यक्षो ने पं। श्यामचरण शुक्ल को याद करके श्रद्धांजलि अर्पित की।