अम्बिकापुर के घडी विहीन घडीचौक मे लगी फिर से घडी… निगम प्रबंधन कुंभकरणीय नींद से जागा
Parasnath Singh
Published: April 21, 2014 | Updated: August 30, 2025 1 min read
watch tower in ambikapur
अम्बिकापुर
पिछले दो वर्ष से ज्यादा समय से गायब घडी चौक की धडी आखिरकार आज धडी चौक के प्राचीर मे नजर आई। जिसके बा
द शहर के लोगो मे धडी को देखने की उत्सुकता से ज्यादा अचरज की स्थिती निर्मित हो गई है, कि आखिर कुंभकरणीय नींद मे सोए नगर निगम प्रबंधन ने आखिरकार जनता की महती जरुरतो की चीजो पर ध्यान देने कब से शुरु कर दिया। दरअसल शहर के सबसे खूबसूरत चौक के रुप मे स्थापित घडी चौक की धडी तकनीकी खराबी के बाद उतार दी गई थी। लेकिन उसके बाद से आम जनता जंहा उसके बन के आने या नई घडी लगने का इंतजार कर रहा था। वही चेन्नई से खरीदी गई घडी ना बन पाने के काऱण निगम प्रबंधन ने नई घडी लगाने के लिए कई बार टेंडर बुलाया,, लेकिन निगम के रवैये के कारण किसी भी ठेकेदार ने इसमे भाग नही लिया। जिसके कारण पिछले दो साल से शहर का घडी चौक घडी विहीन था।
खैर अब जब शहर के लोगो को चौक पर घडी लगने की उम्मीद खत्म हो गई थी, तब निगम प्रबंधन ने एकदम गुपचुप तरीके से घडी को चौक मे फिर स्थापित करा दिया है,, इधर निगम द्वारा किए गए इस अहसान की खबर लगते ही शहर मे एक नई चर्चा ने जन्म ले लिया है,, कि क्या सही मे घडी लग गई है।
बहरहाल अब लोगो को इस चौक से निकलते वक्त नजर झुका के हाथो मे नही ब्लिक नजर उठा कर घडी देखना पडेगा।