भारत शासन के द्वारा जारी किए नए सेडूल जिसे सेडूल एच के नाम से जाना जाएगा ।इस सेडूल मे विभिन्न 46 दवाओं का समायोजन किया गया है तथा यह अधिनियम दि.01.03.2014 से लागू हो गया है। इस नियम की जटिलताओं के कारण दवा विक्रेताओं में भ्रम था अतः इन परिस्थितियों को देखते हुए शासन की मनसा अनुसार विभिन्न जिलों की तरह औषधी निरिक्षक के निर्देषन मे कोरिया जिला औषधी विक्रेता संघ के द्वारा जिला स्तरीय कार्यषाला का आयोजन किया गया ।
इस कार्य शाला मे सेडूल एच1 के संदर्भ मे जो भ्रांतिया जिले के दवा विक्रेताओं मे थी औषधी निरिक्षक द्वारा इस पर चर्चा करते हुए समस्याओं का निराकरण एवं इसका पालन सुनिष्चित करने हेतु अपना सुझाव दिए ।इस कार्य शाला मे छ.ग.दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल(बिलासपुर),महा सचिव अविनाष अग्रवाल (दुर्ग),जिला अध्यक्ष गौतमचंद जैन ,सचिव शैलेष गुप्ता तथा कारिया जिले के सभी दवा विक्रेता उपस्थित रहे।