अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..बीती रात किसान के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी।आग लगने के बाद लोग इसे बुझा पाते उससे पहले ही ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया।इस आगजनी के पीछे नशेड़ी किस्म के लोगों का हाथ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना सीतापुर क्षेत्र के ग्राम डुमरपारा कतकलो में किसान ओमप्रकाश यादव आ हरि यादव की ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ी थी।ट्रैक्टर के पीछे धान मिसाई करने वाला थ्रेसर मशीन लगा हुआ था।जिसे असामाजिक तत्वों ने देर रात को आग के हवाले कर दिया।आगजनी के बाद जब टायर फटने की आवाज आई तब घर मालिक किसी अनहोनी की आशंका से बाहर निकला।बाहर निकलते ही उसने देखा कि घर के बाहर थ्रेशर मशीन समेत खड़ी उसकी ट्रैक्टर आग के लपटों से घिरी हुई थी।किसान और उसका परिवार ट्रैक्टर में लगी आग बुझा पाते उससे पहले ही ट्रैक्टर जलकर खाक हो गई।इस घटना के बाद पीड़ित किसान ने थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध ट्रैक्टर में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।नशेड़ियों पर ट्रैक्टर जलाने की जताई जा रही हैं आशंका
घर के बाहर खड़ी किसान की ट्रैक्टर में हुई आगजनी के पीछे नशेड़ियों के होने की आशंका जताई जा रही हैं।पीड़ित किसान समेत ग्रामीणों का कहना है कि रोज रात को नशेड़ियों का ग्रुप नशे में धुत होने के बाद गांव में हंगामा करते हैं।इस दौरान वो अनजान लोगों के साथ नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की मांग करते हैं नही देने पर लूटपाट पर उतारू हो जाते है।गांव में नशेड़ियों को आतंक इस कदर है कि लोग गांव में इनके आतंक का विरोध करने के बजाये अंधेरा होते ही घरों में दुबक जाते है।जिसकी वजह से इनके हौसले काफी बढ़ गये है और ये बेखौफ होकर गांव में आतंक मचाते है।बीती रात किसान के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर में आगजनी के पीछे इन्ही के हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने इस घटना की सूचना थाने में दी है।पुलिस इस आगजनी मामले की जांच एवं आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
नशेड़ियों पर ट्रैक्टर जलाने की जताई जा रही हैं आशंका