रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर में सादगी और गरिमा के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके महान योगदान और अमर आदर्शों को नमन किया।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांत आज के दौर में भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे। उनके विचार समाज में शांति, भाईचारा और न्यायपूर्ण मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
