धमतरी। जिले के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की अनिवार्यता अब सिरदर्द बन सकती है। तय समय सीमा में सत्यापन न कराने वाले ग्राहकों को आने वाले दिनों में नियमित सिलिंडर आपूर्ति सहित अन्य उपभोक्ता सुविधाओं से हाथ धोना पड़ सकता है। धमतरी शहर में अकेले इंडेन गैस के 25 हजार से अधिक उपभोक्ता सत्यापन करा चुके हैं, जबकि लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर सेवाएं कभी भी रोकी जा सकती हैं।
इंडेन गैस के संचालक प्रियेश अग्रवाल के अनुसार, कंपनियों के सख्त निर्देश हैं कि सभी उपभोक्ता समय रहते ई-केवाईसी पूर्ण कराएं। इसके लिए उपभोक्ता अपने आधार कार्ड एवं गैस कनेक्शन संबंधी मूल दस्तावेजों के साथ नजदीकी गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचकर बायोमेट्रिक सत्यापन करा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्यापन प्रक्रिया से बाहर रहने वाले ग्राहकों को भविष्य में तत्काल अथवा आपातकालीन सिलिंडर आपूर्ति में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि एजेंसियों को मिलने वाला कोटा भी सत्यापित उपभोक्ताओं की संख्या पर निर्भर करेगा।दूसरी ओर, त्योहारों से ठीक पहले व्यवसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में आए उछाल ने होटल एवं रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलिंडर पर करीब 80 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके चलते धमतरी में अब 19 किलो का सिलिंडर 3000.50 रुपये से बढ़कर 3079.50 रुपये का हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की दरों में फिलहाल कोई फेरबदल नहीं किया गया है। धमतरी में इंडेन, एचपी और भारत गैस के हजारों उपभोक्ता हैं, जिन्हें सेवाएं निर्बाध रखने के लिए जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करने की सलाह दी जा रही है।
दूसरी ओर, त्योहारों से ठीक पहले व्यवसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में आए उछाल ने होटल एवं रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलिंडर पर करीब 80 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके चलते धमतरी में अब 19 किलो का सिलिंडर 3000.50 रुपये से बढ़कर 3079.50 रुपये का हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की दरों में फिलहाल कोई फेरबदल नहीं किया गया है। धमतरी में इंडेन, एचपी और भारत गैस के हजारों उपभोक्ता हैं, जिन्हें सेवाएं निर्बाध रखने के लिए जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करने की सलाह दी जा रही है।
