अम्बिकापुर। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, अम्बिकापुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 9वीं तक के लगभग 350 विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विशेष ताइक्वांडो प्रदर्शन रहा, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस साहसिक प्रस्तुति के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने उच्च स्तर के अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और आत्मरक्षा कौशल का परिचय दिया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने समारोह को भव्य, अनुशासित और सफल बनाने के लिए समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ताइक्वांडो प्रदर्शन की तैयारियों में समर्पित प्रयास करने वाले शिक्षकों और बच्चों की सराहना करते हुए इसे एक अत्यंत प्रेरणादायी व यादगार आयोजन बताया गया।

