जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस विशेष दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कुनकुरी में आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल होकर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जशपुर प्रशासन और स्थानीय स्तर पर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:50 बजे राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे, जहाँ से दोपहर 12:00 बजे वे राजकीय हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 1:20 बजे जशपुर के सलियाटोली हेलीपैड आगमन के पश्चात वे सड़क मार्ग से सीधे कुनकुरी के लिए रवाना होंगे।
कुनकुरी में दोपहर 1:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक आयोजित राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ‘तिरंगा यात्रा’ में मुख्यमंत्री मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। दो घंटे के इस मुख्य कार्यक्रम के उपरांत, वे शाम 3:30 बजे कुनकुरी से प्रस्थान कर शाम 4:00 बजे अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम बगिया में ही निर्धारित किया गया है।
इसे भी पढ़ें –
छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, रायपुर-सरगुजा समेत 28 जिलों में वज्रपात और आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी
