अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच विवाद का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
नायब तहसीलदार के समर्थन में उतरे राजस्व विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। अधिकारियों ने विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
राजस्व अमले के इस कार्यबहिष्कार और धरने के कारण जिले में राजस्व संबंधी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं दूसरी ओर, इस कार्रवाई के विरोध में सीतापुर में भी विधायक रामकुमार टोप्पो के समर्थक आज बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।
