रायपुर. मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय प्रवास पर मंगलवार शाम रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कई धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में भाग लिया. रायपुर आगमन के बाद उन्होंने वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की, इसके बाद क्वींस क्लब में विंध्य समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.
इसे भी पढ़ें –
Surguja News: बाइक सवार की लापरवाही से महिला घायल, अस्पताल में एंबुलेंस संकट से बढ़ी परेशानी
इस दौरान उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा-रायपुर के बीच शुरू हुई हवाई सेवा को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे दोनों राज्यों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ हवाई सेवाएं भी बेहद जरूरी हैं. उन्होंने जानकारी दी कि रीवा से दिल्ली और इंदौर के लिए पहले ही हवाई सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, जिससे व्यापार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है. साथ ही उन्होंने रीवा से दुर्ग तक ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा भी दिलाया.
इसे भी पढ़ें –
19 हजार का बिजली बिल बना बोझ, सरकार की योजना से 6 हजार में निपटा पूरा हिसाब
सूरजपुर में हाथी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, करंट कनेक्शन पर गहराया शक
कार्यक्रम में श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, और यह नई हवाई सेवा इन रिश्तों को और मजबूत करेगी. वहीं विधायक किरण सिंहदेव ने इसे आवागमन की दृष्टि से बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे दोनों क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल 18 मार्च को सुबह छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट करेंगे. इसके पूर्व वे नालंदा परिसर का निरीक्षण करेंगे और दोपहर में पहुंना गेस्ट हाउस में विंध्य क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, रीवा के पूर्व विधायक के.पी. त्रिपाठी, शंकर सिंह गहरवार, कल्याण प्रसाद पांडेय, डॉ. व्यास मुनि द्विवेदी, मधुकर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
