स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार टी20 का खिताब जीतकर पूरे विश्व के क्रिकेट इतिहास की गोल्डन बुक में अपना नाम गोल्डन लाइन से लिखवा लिया है. न्यूजीलैंड से फाइनल जीतने के बाद रविवार की आधी रात तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम से लेकर देश के गली गली में धूम मची रही. इसके बाद सोमवार की सुबह से वायरल एक फोटो ने सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर ले है. इस फोटो में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन किसी खूबसूरत लड़की के साथ वायरल है. और सबके मन में है कि आखिर “वो लड़की कौन है”?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशान किशन के पूरे वर्ल्ड कप के दौरान दर्शक दीर्घा में दिखने वाली खूबसूरत कन्या का नाम अदिति हुंडिया है. जो पेशे से एक मॉडल है और ईशान किशन की गर्लफ्रेंड हैं. लेकिन कल मैदान से दोनों की नजदीकियों वाली फोटो के बाद आज सुबह से दोनों के साथ कई हॉट और कोल्ड फोटो सोशल मीडिया की सुर्खियों में है. ऐसे में कई प्रशंसक ये जानना चाहते है कि आखिर उनके फ़ेवरेट प्लेयर की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया आखिर कौन है? किस बैकग्राउंड से है? और क्या दोनों शादी करेंगे या सब टाइम पास है?

तो जानिए कौन है अदिति हुंडिया
मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से स्कूलिंग के बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त अदिति एक मशहूर मॉडल और उद्यमी हैं. वो 2017 में उस वक्त चर्चा में आईं थीं. जब वो 2017 फेमिना मिस वर्ल्ड कम्पटीशन की फाइनलिस्ट बनी थी. उसके बाद अदिति ने 2018 में मिस दिवा सुप्रानेशनल का खिताब अपने नाम किया था. इतना ही नहीं अदिति सोशल मीडिया में भी बहुत एक्टिव हैं. केवल इंस्टाग्राम में ही अदिति के 3 लाख 50 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं.
ये डायरेक्टर भी करते हैं फालो
अदिति के 3 लाख 50 हजार से ज्यादा फॉलोवर के एक ऐसा फॉलोवर भी है. जिसकी फिल्म ने अभी पूरे देश में अपनी स्क्रिप्ट और निर्देशन का डंका बजवाया है. जी हां हम फिल्म धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की बात कर रहें है जो अदिति को इंस्टाग्राम में फॉलो करते है. बहरहाल जानकारी की मुताबिक मॉडल अदिति हुंडिया के साथ ईशान किशन के रिश्ते काफ़ी अच्छे बताए जा रहे हैं और ईशान के परिवार के लोग भी अदिति और ईशान के रिश्ते के साथ खड़े है. ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे हैं. कि ईशान के फैन्स जल्द अदिति को ईशान के साथ सामाजिक रिश्ते में देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें –
Elephant Terror: हाथियों ने गांव में घुसकर मचाया उत्पात, घर में रखा अनाज किए चट; दंपति बाल-बाल बचे
ऐतिहासिक फैसला: जो विधायक था वो नहीं रहा.. जो हार गया था वो विधायक हो गया…
