रायगढ़. महिला एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए रायगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh News: वाटरफॉल में डूबा CISF सब-इंस्पेक्टर, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
मामले की शुरुआत 14 फरवरी 2026 को महिला थाना में दर्ज शिकायत से हुई, जहां पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे गांव के रोहन उरांव और पवन कुमार मिंज घर के पीछे से चोरी-छिपे मकान में घुस आए. आरोप है कि दोनों ने कमरे में सो रही नाबालिग बालिका के साथ गलत नीयत से छेड़खानी शुरू कर दी.
घटना के दौरान बालिका के चिल्लाने पर घर के सदस्य और आसपास के लोग जाग गए. लोगों की भीड़ जुटते देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. शिकायत के आधार पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 10/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh News: 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, कान में लगा था हेडफोन
घटना की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की. इसके बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया.
गिरफ्तार किए गए आरोपी रोहन उरांव (20 वर्ष) एवं पवन कुमार मिंज (25 वर्ष) दोनों निवासी उर्दना, थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़ हैं. पुलिस ने दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
