जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद गहरे सदमे में डूबे माता-पिता ने भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध नजर आ रहा है.
इसे भी पढ़ें –
पाली महोत्सव 2026 में संगीत-भक्ति का महासंगम, बॉलीवुड सितारों की धुन पर झूम उठा जनसैलाब
यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव का बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत दंपति की पहचान रमाबाई पटेल (47 वर्ष) और कृष्णा पटेल (48 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उनका इकलौता बेटा कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो गया था. बेटे की असमय मौत ने दंपति को पूरी तरह तोड़कर रख दिया था, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रहे थे.सोमवार सुबह गांव के लोगों ने घर के पास स्थित पेड़ पर पति-पत्नी के शव एक साथ फंदे पर लटके देखे. यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया.
इसे भी पढ़ें –
सोमवार सुबह गांव के लोगों ने घर के पास स्थित पेड़ पर पति-पत्नी के शव एक साथ फंदे पर लटके देखे. यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया.पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में बेटे की मौत से उपजे गहरे सदमे को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में बेटे की मौत से उपजे गहरे सदमे को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है.
