सूरजपुर. भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर अंतर्गत अनुसूचित जनजाति मोर्चा (अजजा मोर्चा) की जिला कार्यसमिति वर्ष 2026 का गठन कर दिया गया है. संगठन को अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से यह घोषणा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई है.
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से यह सूची जारी की गई. अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय श्याम द्वारा जिला कार्यसमिति एवं पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई.
इसे भी पढ़ें –
जाज्वलयदेव लोक महोत्सव में नन्हीं नृत्यांगना सानवी यादव ने भरतनाट्यम से बांधा समां…
जाज्वलयदेव लोक महोत्सव में नगर पालिका की अवैध वसूली, मेले को बनाया कमाई का जरिया, दुकानदारों में रोष
इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र सिंह मार्को को भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. महेंद्र सिंह मार्को ग्राम पंचायत बतरा, विकासखंड भैयाथान, जिला सूरजपुर के निवासी हैं और लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.

उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि महेंद्र सिंह मार्को के अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा अजजा मोर्चा को जिले में नई ऊर्जा के साथ मजबूती प्राप्त होगी.
इसे भी पढ़ें –
भारत की इकलौती ट्रेन, जिसमें खिड़की और दरवाजा ही नहीं होता; बेशकीमती चीज लेकर करती है सफर
Vande Bharat Train: 2 वंदे भारत ट्रेनें होंगी बंद, रेलवे के फैसले से यात्रियों में मची हलचल
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह मार्को ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, जनजातीय समाज के हितों की आवाज को मजबूती देने तथा पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे.
वहीं भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह मार्को को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए पार्टी की विचारधारा को और अधिक मजबूत करेंगे तथा अजजा मोर्चा को जिले में नई दिशा देंगे.
