अम्बिकापुर. सरगुजा जिले के अम्बिकापुर कोतवाली थाना पुलिस टीम ने एक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से गैरेज दुकान से चोरी किया गया सामान, कुल मूल्य लगभग 39 हजार रुपये का बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें –
अम्बिकापुर: चोरी की पल्सर मोटरसायकल और आरोपी दोनों पुलिस की गिरफ्त में, हॉस्पिटल से कर दिया था गायब
अम्बिकापुर: 21 कोयला तस्कर गिरफ्तार, 1.5 टन कोयला और 32 वाहनों सहित 6 लाख का माल बरामद
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मुसर्रफ अली, जो नवागढ़ क्षेत्र के निवासी हैं, ने 12 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी कि उनकी रायगढ़ रोड स्थित गैरेज दुकान में चोरी हुई है. प्रार्थी ने बताया कि 9 फरवरी की रात उन्होंने दुकान का ताला बंद कर घर चले गए थे, लेकिन 11 फरवरी की सुबह वापस लौटने पर देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था. दुकान के अंदर घुसकर उन्होंने देखा कि गाड़ी बनाने वाले रिंच, रिंग प्लेट, 3 नग छोटा जैक, स्टेरिंग पम्प, हाईड्रोलिक जैक, टैपेनियन 2 नग, हथौड़ी, पेचकस 7 नग, पाइप रिंच 2 नग, फिल्टर पाना 2 नग, टामिन 3 नग, साकेट और सलाई रीच सहित कुल 39 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया है.
इसे भी पढ़ें –
भारत की इकलौती ट्रेन, जिसमें खिड़की और दरवाजा ही नहीं होता; बेशकीमती चीज लेकर करती है सफर
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश शुरू की. इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नवागढ़ मझीपीढ़ निवासी अहमद अंसारी ने चोरी का सामान अपने कब्जे में रखा है और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है. पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया और चोरी का सामान अपने घर में छुपाकर रखने की बात बताई. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का कुल 39 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया.
अपराध के सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक दीपक पाण्डेय, देवेंद्र पाठक और दीपक दास सक्रिय भूमिका रही.
