अम्बिकापुर. सरगुजा जिले के थाना लखनपुर पुलिस टीम ने डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशानुसार एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसायकल सहित कुल 6 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया.
इसे भी पढ़ें –
अम्बिकापुर: चोरी की पल्सर मोटरसायकल और आरोपी दोनों पुलिस की गिरफ्त में, हॉस्पिटल से कर दिया था गायब
भारत की इकलौती ट्रेन, जिसमें खिड़की और दरवाजा ही नहीं होता; बेशकीमती चीज लेकर करती है सफर
जानकारी के अनुसार, लखनपुर थाना क्षेत्र में स्थित अमेरा कोयला खदान में ग्रामीणों द्वारा संगठित रूप से कोयला चोरी और तस्करी किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं. खदान सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर आरोपी समूह ने गाली-गलौज और मारपीट भी की. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने पुलिस टीम को मौके पर जाकर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र से आरोपियों को हिरासत में लिया. आरोपियों ने अपना नाम क्रमशः पंडरू राजवाड़े, धनेश्वर राजवाड़े, सपुरन, भीन्गल राम, राजेन्द्र प्रसाद, रामदेव, अनीष राजवाड़े, सोनसाय, रजन प्रसाद उर्फ जगेश्वर, सुखसाय, चमरू, चंदलाल, बीरदेव, रामकुमार, अमरेश, मनीजर, नीलम, फेंकू राम, अनुज यादव, चंद्रभान और हरेश प्रसाद बताया. सभी आरोपियों ने खदान के आसपास संगठित होकर कोयला चोरी करने की बात स्वीकार की.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसायकल बरामद कर उनका मूल्य लगभग 6 लाख रुपये आंका. इसके अलावा, खदान के आसपास और नदियों के मुहानों पर अवैध कोयला उत्खनन के लिए खोदे गए गड्ढों को जेसीबी से भरकर समतल किया गया.
इसे भी पढ़ें –
Vande Bharat Train: 2 वंदे भारत ट्रेनें होंगी बंद, रेलवे के फैसले से यात्रियों में मची हलचल

अपराधों के सबूतों के आधार पर थाना लखनपुर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 32/26, धारा 329(3), 303(2), 112(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया और सभी को न्यायालय में पेश किया गया. इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी लखनपुर संपत पोटाई, तथा थाना लखनपुर पुलिस की पूरी टीम सक्रिय रही.
