रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर संचालक के पद पर पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य का तबादला कर दिया गया है. शासन ने उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के रूप में नई पदस्थापना दी है. इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh: शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झुला टूटकर गिरा, दो युवती गंभीर रूप से घायल
इस तबादले के साथ ही शासन ने पुलक भट्टाचार्य को एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी है. उन्हें केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन के लिए समन्वयक नियुक्त किया गया है.

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा पुलक भट्टाचार्य (राप्रसे, पी-2015) को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है. साथ ही उन्हें iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तर पर क्रियान्वयन के लिए समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है.
इसे भी पढ़ें –
बताया जा रहा है कि iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को आधुनिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के जरिए अधिक सक्षम बनाना है.
