कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे कार में सवार दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है.
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 20 वर्षीय युवक की मौत, लाखों का नुकसान
एक दिन में चांदी 27,000 रुपये लुढ़की, सोना भी फिसला, बाजार में मचा हड़कंप, जानिए ताजा रेट
पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग कांकेर से माकड़ी ढाबा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें –
