
अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..बुधवार को दोपहर 12 बजे नेशनल हाईवे क्र-43 में बिशुनपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो वाहन की सामने से आ रही कंटेनर से सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो सवार 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। वही बोलेरो वाहन के चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो की मदद से मृतक एवं घायलों को वाहन से बाहर निकाला। जिन्हें एम्बुलेंस के सहयोग से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहाँ उपचार के दौरान 10 वर्षीय आयुष ने भी दम तोड़ दिया।इस दुर्घटना में जहाँ बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए। वही टक्कर के बाद कंटेनर में आग लग गई। जिससे उसके केबिन का हिस्सा जलकर खाक हो गया। इस हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया है।

उक्त घटना नेशनल हाईवे क्र-43 में ग्राम विशुनपुर स्थित टीबीसीएल प्लांट के पास दोपहर 12 बजे की है। जहाँ जशपुर जिले के ग्राम किलकिला में स्थित किलकिलेश्वर महादेव का दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो वाहन क्र-CG 15 ED 7078 की सामने से आ रहे कंटेनर क्र- CG 15 EC 2055 से भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में बोलेरो सवार राजकुमार अगरिया आ दलबीर 50 वर्ष रेवापुर दरिमा अंजली आ राजकुमार 25 वर्ष रेवापुर दरिमा सूरज आ शिव अगरिया 13 वर्ष श्रीगढ़ अंबिकापुर एवं दुधमुंहा बच्चा माही आ संजय अगरिया 6 माह की मौके पर मौत हो गई। जबकि इस घटना में रूपनी पत्नी छत्रधारी 32 वर्ष ग्राम लैगू बतौली आयुष आ संजय उम्र 10 वर्ष ग्राम कोरिमा धौरपुर विवान आ संजय 4 वर्ष ग्राम कोरिमा धौरपुर दुलारी पत्नी राजकुमार 45 वर्ष रेवापुर दरिमा भगिता पत्नी संजय अगरिया 26 वर्ष रेवापुर दरिमा दीपिका रानी आ छत्रधारी 10 वर्ष ग्राम लैगू बतौली एवं चालक मनोहर आ भुनेश्वर सिंह 30 वर्ष रेवापुर दरिमा गम्भीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना के बाद दलबल समेत मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने सभी मृतक एवं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से वाहन से बाहर निकाला। जिसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहाँ उपचार के दौरान 10 वर्षीय आयुष की भी मौत हो गई। इस हादसे में सभी मृतक एवं घायल एक ही परिवार के थे। जो इस भीषण सड़क हादसे के शिकार हो गए। तेज रफ्तार की वजह से हुई इस सड़क दुर्घटना में जहाँ बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए है। वही घटना के बाद कंटेनर में आग लग गई जिससे उसका सामने का हिस्सा जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने इस मे अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
जाना था सुसडेगा पहुँच गए किलकिला
इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार बोलेरो सवार राजकुमार एवं उनका परिवार सुबह 4 बजे भोलेनाथ का दर्शन करने जशपुर जिले के सुसडेगा स्थित मांडेश्वर धाम के लिए निकले थे। जहाँ राजकुमार अगरिया के पिता दलबीर अगरिया विगत 30 वर्षों से मांडेश्वर धाम में पुजारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे है। सुसडेगा जाने के दौरान राजकुमार ने धौरपुर के कोरिमा एवं बतौली के लैंगु में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को भी साथ ले लिया था। इनका वाहन भटक गया और ये सभी किलकिला जा पहुँचे। वहाँ सभी ने किलकिला स्थित किलकिलेश्वर महादेव का दर्शन किया और सुसडेगा के लिए रवाना हो गए। सुसडेगा पहुँचने के बाद सभी ने वहाँ मांडेश्वर धाम में भोलेनाथ का दर्शन किया। यहाँ पूजा अर्चना एवं दर्शन के बाद जब सभी घर वापस लौटने लगे। तब उन्हें मांडेश्वर धाम के भक्तों ने धाम में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने को कहा। लेकिन इन्होंने प्रसाद ग्रहण करने से मना कर दिया और वहाँ से घर वापसी के लिए निकल पड़े। इसी दौरान दोपहर 12 बजे विशुनपुर नेशनल हाईवे क्र-43 में टीबीसीएल प्लांट के पास इनकी वाहन सामने से आ रही कंटेनर से जा भिड़ी। इस भीषण सड़क हादसे में 5 कई जान चली गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।