Salary Hike : लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 8 प्रतिशत बढ़ा वेतन, सैलरी में 24,000 रुपये तक की वृद्धि, सीधे खाते में आएगी राशि

Salary hike, HKRN Salary Hike, Employees Salary, Salary update

Salary hike, HKRN Salary Hike, Employees Salary Hike : राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा घोषणा के बाद, वित्त विभाग की मंजूरी मिलते ही HKRN ने नए वेतन दरों के तहत वेतन देने का आदेश जारी कर दिया है। इस नई वृद्धि के तहत, राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे कर्मचारियों को वित्तीय लाभ प्राप्त होगा।

Random Image

नए वेतन की दरें

नई दरों के अनुसार एचकेआरएन के बेसिक वेतन की रेंज अब 19,900 रुपये से लेकर 24,100 रुपये तक होगी। यह वृद्धि 1.20 लाख कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभान्वित करेगी। कर्मचारियों की नई वेतन दरें 1 जुलाई 2024 से लागू होंगी, और जिलावार कैटेगरी के हिसाब से वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी।

वेतन में कितनी बढ़ोतरी

  • श्रेणी-1 के जिलों में:
  • लेवल-1 कर्मचारियों का वेतन 18,400 रुपये से बढ़कर 19,900 रुपये।
  • लेवल-2 कर्मचारियों का वेतन 21,650 रुपये से बढ़कर 23,400 रुपये।
  • लेवल-3 कर्मचारियों का वेतन 22,300 रुपये से बढ़कर 24,100 रुपये।
  • श्रेणी-2 के जिलों में:
  • लेवल-1 कर्मचारियों का वेतन 16,250 रुपये से बढ़कर 17,550 रुपये।
  • लेवल-2 कर्मचारियों का वेतन 19,450 रुपये से बढ़कर 21,600 रुपये।
  • लेवल-3 कर्मचारियों का वेतन 20,100 रुपये से बढ़कर 21,700 रुपये।
  • श्रेणी-3 के जिलों में:
  • लेवल-1 कर्मचारियों का वेतन 15,050 रुपये से बढ़कर 16,250 रुपये।
  • लेवल-2 कर्मचारियों का वेतन 18,300 रुपये से बढ़कर 19,800 रुपये।
  • लेवल-3 कर्मचारियों का वेतन 18,900 रुपये से बढ़कर 20,450 रुपये।

इस वेतन वृद्धि से एचकेआरएन के विभिन्न लेवल में काम करने वाले कर्मचारियों को वित्तीय लाभ होगा। लेवल-1 में 71 हजार, लेवल-2 में 26,915 और लेवल-3 में 22 हजार कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

एचकेआरएन का कार्यक्षेत्र

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड विभिन्न सरकारी विभागों में संविदा और डीसी रेट पर कर्मचारियों की भर्ती करता है। यह हरियाणा राज्य में संविदात्मक मैनपावर प्रदान करने के लिए अधिकृत एजेंसी के रूप में कार्य करता है। एचकेआरएन को अक्टूबर 2021 में कंपनी अधिनियम 2013 के तहत शामिल किया गया थ और इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में सरकारी संस्थाओं को पारदर्शी, मजबूत और न्यायसंगत तरीके से कर्मचारियों की संविदा प्रदान करना है। एचकेआरएन के कर्मचारियों के वेतन में 8 फीसदी की वृद्धि एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनके वित्तीय सुरक्षा को बढ़ाता है और उनके कार्य प्रोत्साहन को बढ़ावा देता है।