Mahua Moitra : फिर बढ़ी महुआ मोइत्रा की मुश्किलें, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप, नए कानून के तहत मामला दर्ज

TMC MP Mahua Moitra, Mahua Moitra, TMC MP, Mahua Moitra FIR , Rekha Sharmma, Delhi Police

TMC MP Mahua Moitra, Mahua Moitra, TMC MP, Mahua Moitra FIR, Rekha Sharma, Delhi Police : ऐसे में एक बार फिर से तूणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। महुआ मोइत्रा पर पोस्ट के माध्यम से महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

Random Image

राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से संबंधित मामला दर्ज किया गया है।

रेखा शर्मा की शिकायत के आधार पर, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को नई आपराधिक संहिता, भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 (शब्द, इशारा या महिला की गरिमा का अपमान करने का इरादा) के तहत पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

Mahua Moitra : ओम बिरला को भी पत्र लिखा गया

अब इस मामले में शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी पत्र लिखा है और उनसे सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ “उचित कार्रवाई” करने का अनुरोध किया है। बता दें कि मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से वहीं सांसद है, जिन्हें पिछले साल ‘कैश-फॉर-क्वेरी’ विवाद के बाद लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस साल उन्हें फिर से सांसद पद पर चुना गया था।

Mahua Moitra : वीडियो पर प्रतिक्रिया में की थी एक टिप्पणी

महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को महिला आयोग प्रमुख की बैठक के वीडियो पर प्रतिक्रिया में एक टिप्पणी की थी। हाथरस भगदड़ में घायल हुई महिलाएं, जिसमें 121 लोग मारे गए। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा हाथरस भगदड़ पीड़ितों से मुलाकात करने उत्तर प्रदेश के हाथरस पहुंची थी। इस दौरान उनके पीछे एक शख्स छाता लेकर खड़े थे। पत्र का निधि राजदान ने इस पर सवाल पूछे थे की रेखा शर्मा ने छटा खुद क्यों नहीं पकड़ा है।

जिसके बाद महुआ मित्र ने राजदान के पोस्ट को साझा करते हुए लिखा था कि वह अपने बॉस का पजामा थामने में व्यस्त है। जिससे विवाद खड़ा हो गया था। बाद में उसने पोस्ट हटा दी और पुलिस ने सोशल मीडिया X से इसके बारे में विवरण मांगा है।