YOUTUBE के नए CEO बने नील मोहन, जानें कौन हैं इंडिया से नील मोहन?

Neal Mohan New You Tube CEO: इंडिया के नील मोहन को यूट्यूब के नए CEO नियुक्त किए गए हैं। वो यूट्यूब की मौजूदा CEO सुसान वुचित्स्की (Susan Wojcicki) की जगह लेंगे। सुसान 2014 से यूट्यूब के CEO पद पर रही हैं। नील मोहन को बधाई हुए सुसान ने कहा कि वो यूट्यूब का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं।

कौन हैं नील मोहन ?

49 साल के नील मोहन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई किया हैं। 1996 में उन्होंने अपने करियर की शुरूआत आईटी कंपनी एक्सेंचर से की। फिर 1997 में नील ने नेट ग्रेविटी नाम के एक स्टार्टअप में काम किया। 1997 में इस कंपनी को ऑनलाइन विज्ञापन फर्म DoubleClick ने खरीद लिया था। तब नील न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गए जहां कंपनी का हेडक्वार्टर था। इसी दौरान उन्होंने शादी की। उनकी पत्नी सरीन मोहन ने करीब दो दशकों तक गैर-लाभकारी और सार्वजनिक कल्याण क्षेत्रों में काम किया है। डबलक्लिक में नील को बिजनेस ऑपरेशंस का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया। फिर 2003 में वो MBA करने स्टैनफोर्ड चले गए। 2007 में क्लिक को गूगल ने खरीद लिया। इसके बाद ही नील की गूगल के साथ जर्नी शुरू हुई। 2015 में उन्हें यूट्यूब का चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर बनाया गया।

नील मोहन ने क्या कहा?

नील मोहन ने कहा कि वह इस महत्वपूर्ण मिशन को जारी रखने के लिए उत्साहित हैं और एक नए भविष्य की आशा कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ”धन्यवाद, सुसान वोजिकी, वर्षों से आपके साथ काम करना अद्भुत रहा है। आपने YouTube को रचनाकारों और दर्शकों के लिए एक असाधारण घर बना दिया है। मैं इस महत्वपूर्ण मिशन को जारी रखने के लिए उत्साहित हूं।”

अब तक इंडिया से CEO के पद पर हैं – इंडिया से बड़े-बड़े कंपनी में CEO के पद पर काम कर रहे हैं। उन्हीं सूची में अब नील मोहन का भी नाम जुड़ गया हैं। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, एडोब के CEO शांतनु नारायण और गूगल के CEO सुंदर पिचाई इंडिया के सरजमी से हैं। जो CEO के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा इंद्रा नूई ने 2018 में पद छोड़ने से पहले 12 साल तक पेप्सिको की CEO के रूप में काम किया था। पराग अग्रवाल भी ट्विटर के CEO रह चुके हैं।