रामायण पर मुख्यमंत्री का बयान सनातन धर्म का अपमान हैं! -पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Brijmohan Agarwal Hit back At The Chief Minister: रामचरित मानस पर सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री का एक बयान देखा हैं। जिसमें उन्होंने रामायण की समीक्षा की बात की हैं। रामायण प्रभु राम की जीवनगाथा हैं। यह हमें संस्कार देते हैं प्रेरणा देते हैं। इसकी समीक्षा की बात कहकर उन्होंने घोर निंदनीय काम किया हैं। पूरे सनातन संस्कृति का अपमान किया हैं।

आगे पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा, इसके लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। सत्ता लोलुपता के चलते सनातन का अपमान किया गया। इससे बड़ा पाप दूसरा नहीं हो सकता हैं। इस देश की 90 करोड़ लोगों की भावनाओं को आहत करने की काम मुख्यमंत्री ने किया।

दरअसल, रामचरित मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया था। उन्होंने कहा, रामचरित मानस को गहराई से पढ़ने की जरूरत हैं। इस पर विवाद करने की जरूरत नहीं। अच्छी चीजों को ग्रहण करना चाहिए। हर बात प्रत्येक व्यक्ति के लिए सही नहीं हो सकती। हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है। जैसे किसी को करेला पसंद है। किसी को नहीं।

आगे सीएम बघेल ने कहा, जो भी विवाद रामचरित मानस को लेकर हो रहा वह सब वोट के लिए है। चाहे कहीं भी हो, कहीं से भी। राम को घर-घर पहुंचाने का काम स्वामी तुलसीदास ने किया। रामचरित मानस विवाद सपा को भी भा रहा और बीजेपी को भी। मौर्या को भी भा रहा है और योगी आदित्यनाथ को भी।