कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन… कई हफ्तों से हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज, राहुल गांधी, शशि थरूर समेत कई नेताओं ने जताया दुख

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक पीटी थॉमस का बुधवार को तमिलनाडु के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थॉमस का निधन सुबह वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में हुआ। उनका अग्न्याशय संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था।

थॉमस, इस साल अप्रैल में लगातार दूसरी बार थ्रीक्काकारा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। 2009 से 2014 तक वह इडुक्की निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी रहे। वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष थे।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ”पीटी थॉमस के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। कांग्रेस पार्टी और केरल राज्य में उनके विभिन्न योगदानों के साथ, उन्हें एक जीवंत, मददगार व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।”

I’m saddened to know of the demise of Shri PT Thomas.

Along with his various contributions to the Congress party and the state of Kerala, he will be remembered for being a vibrant, helpful person.

My condolences to his family and friends. pic.twitter.com/keKIuvizaK

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 22, 2021

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपनी और उनकी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा कि ये तस्वीर इस साल की शुरुआत में चुनाव प्रचार की है। मुझे पीटी थॉमस के लिए प्रचार करने पर गर्व था और उनकी जीत और बाद में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से मुझे खुशी थी। तब हमें क्या ही पता था कि भाग्य ने उनके लिए कुछ और सोच रखा था।

From the election campaign earlier this year. I was proud to campaign for PT Thomas & delighted by his victory & subsequent appointment as Working President. Little did we know then that Fate had other plans for him. pic.twitter.com/kIEDnBGzic

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 22, 2021

वहीं कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ”
केरल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक पीटी थॉमस के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

थॉमस का जन्म 1950 में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत केरल छात्र संघ (केएसयू) के एक कार्यकर्ता के रूप में की। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में केएसयू, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों पर सेवाएं दीं।