मोदी सरकार के तीन वर्ष होने पर अम्बिकापुर आएंगे केन्द्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय

Dr. Mahendra Nath Pandey taking charge as Minister of State for (Higher Education) in the Ministry of Human Resource Development, in New Delhi on July 06, 2016.

अम्बिकापुर- केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर “साथ है विष्वास है हो रहा विकास है”  अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के मानव संसाधन केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय का 03 जून को अम्बिकापुर आगमन हो रहा है.. कार्यक्रम की जानकारी जिला भाजपा जिला मंत्री कार्यालय विनोद हर्ष  प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि केन्द्रीय मंत्री का सुबह 11 बजे पी. जी. कालेज ग्राउण्ड में हेलीकाप्टर से आगमन होगा। गौरतलब है की मानव संसाधन  विभाग की योजनाओं से लाभान्वित लोगो के साथ शासकीय सम्मेलन के बाद दोपहर 2 बजे संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इस समबन्ध में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने जिले भर के भाजपा, मोर्चा व प्रकाष्ठों के प्रदेष, जिला व मण्डल स्तरीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व कार्यकर्ता सहित समस्त पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों को बैठक में आवष्यक रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया है।