इस गाँव में रहने के बदले सरकार आपको देगी डेढ़ लाख रूपए

कई ऐसे स्थान हैं जहां के बारे में जानने पर हर कोई हैरान हो जाता है, आज हम आपको एक ऐसे ही गांव के बारे में जानकारी दे रहें हैं, जहां पर रहने के बदले सरकार आपको डेढ़ लाख रूपए देगी। जी हां, यह सच है आपको सिर्फ इस गांव में रहना है, यानि यदि आप इस गांव को अपना निवास स्थान बनाते हैं, तो सरकार की ओर से आपको करीब डेढ़ लाख रूपए मिलेंगे, तो आइए अब आपको बताते हैं इस गांव के बारे में।

असल में बात यह है कि भले ही भारत आज जनसंख्या की समस्या से जूझ रहा हो, पर दुनिया में कई ऐसे देश भी है जोकि अपने देश की जनसंख्या को बढ़ाने के लिए लोगों को कई प्रकार के प्रलोभन देते हैं और आज हम उन्ही देशों में से एक देश के एक गांव के बारे में यहां आपको जानकारी दे रहें हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह गांव इटली में है और इस गांव का नाम “बोरमिडा” है।

यह गांव इटली के पहाड़ी इलाके पर स्थित है तथा यहां महज 394 लोग ही रहते हैं। इस गांव के मेयर डेनियल गैल्लियानो को इस बात का डर है कि यह गांव लोगों से बिल्कुल खाली न हो जाए, इसलिए डेनियल गैल्लियानो ने इस गांव में जनसंख्या बढ़ाने के उद्देश्य से एक नया प्रस्ताव रखा है। मेयर डेनियल ने अपने इस प्रस्ताव में कहा है कि जो भी शख्स इस गांव में रहने के लिए आएगा उसको 1,700 पाउंड यानि करीब 1 लाख 43 रुपए दिए जाएंगे। इस प्रकार से मेयर डेनियल ने लोगों को आकर्षित करने के लिए यह प्लान बनाया है। मेयर डेनियल ने इस प्लान को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर किया तथा उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। आपको हम बता दें कि जनसंख्या की समस्या से सिर्फ इटली ही नहीं जूझ रहा है, बल्कि कनाडा, अमेरिका, इंडोनेशिया सहित कई देश इस समस्या से ग्रस्त हैं।