BREAKING : दशहरा देखने निकले युवक का शव दो दिन बाद तालाब में तैरते मिला, हात्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी…

 

जांजगीर चांपा। पामगढ़ दशहरा देखने निकले युवक का शव दो दिन बाद रविवार की सुबह चंडीपारा के पुरेन्हा पारा तालाब में तैरते हुए मिला है। शव में चोट के निशान है, इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पामगढ़ पुलिस के मुताबिक चंडीपारा निवासी महेश कुर्रे पिता कौशल कुर्रे (35) दशहरे की रात आठ बजे अपनी पत्नी के साथ दशहरा देखने के लिए निकला था। इस बीच वह रास्ते में ही अपनी पत्नी को छोड़ दिया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसे परिजन ढूंढऩे लगे। लगातार दो दिन तक उसे उसके परिजन ढूंढ़ते रहे। रविवार सुबह 6 बजे पुरैन्हा तालाब में एक लाश तैरती हुई मिली, जिसकी पहचान महेश कुर्रे पिता कौशल कुर्रे (35) के नाम से हुई। मौके पर शव देखकर लोग सन्न रह गए।