महात्मा गांधी राष्ट्रपिता नही राष्ट्र पुत्र थे… क्योकि भारत पहले से था… शंकराचार्य

sankracharya swarupanand sarswati in rajim kubh cg

राजिम भव्य तैयारी के बीच आज राजिम कुंभ में लोगो ने एक साथ 3 लाख दीपक जलाकर गंगा आरती की है….. इस अवसर पर छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में यहां संत समागम की शुरुआत हुई है… जिसमें शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती और देश भर के नामचीन आश्रम और अखाडो के साधु-संत शामिल हुए … कार्यक्रम स्थल मे प्रदेश के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आयोजक के रुप मे व्यवस्था बनाते नजर आए… इस दौरान संत समागम की शुरआत मे जहां शकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती सिंघासन मे बैठे, वही अन्य अतिथि मंच पर ही कुर्सियो मे बैठे दिखे, इस आयोजन मे सीएम डां रमन सिंह , मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्रकार , प्रेम प्रकाश पाण्डेय, रमशीला साहू, संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले, तोखन साहू विधायक विमल चोपडा,सहित कई विधायक और आईएएस सोनमणि वोरा मुख्य रुप से नजर आए… समागम के दौरान शंकराचार्य ने अपने……. मे गांधी से लेकर गौमांस के बारे मे बहुत कुछ कहा

क्या कहा शंकराचार्य ने …

  • संत समागम के अवसर पर अपने सिंघासन मे बैठे शंकाचार्य स्वरुपानंद सरस्वती ने कहा कि राजिम माता कौशल्या का मायका है और भगवान राम का ननिहाल है.. शंकराचार्य
  • ना तो कुम्भ के लिए लड़ाई हुई ना अमृत की बूंद गिरी ये तो लोगो को धर्म कार्य मे जोड़ने के लिए कहा गया, भागवत में इसका कही उल्लेख नही है… कलयुग में अगर हम गंगा स्नान कर लेते है तो अमृत के समान है.. शकराचार्य
  • उन्होंने कहा की महात्मा गांधी राष्ट्रपिता नही राष्ट्र पुत्र है…. क्योकि राष्ट्रपिता तब होते जब ये राष्ट्र पहले से नही होता भारत तो पहले से राष्ट्र था बोले की महात्मा गांधी ने कहा था अंग्रेजों भारत छोड़ो ,मतलब भारत पहले से था .शकाराचार्य
  •  प्रधानमंत्री कहते है की भारत के नौजवान हमारी ताकत है लेकिन वो ताकत तब होंगे जब नशे से मुक्त होंगे, इसके लिए शिक्षा जरूरी है।  जैसे यदुवंशी बहोत ताकतवर थे लेकिन सुरापान करके उनका विनाश हुआ..  शराब हमारे देश की समस्या है.. शंकराचार्य
  •  माघ मेले से हम आये है..  वहां कैम्प के लोग त्रिवेणी का पानी नही पीते है, बोतल का पानी पीते है.. क्योकी गंगा की धारा रोक दी है और शहरों का मल उसमे डाल दिया गया इसलिए पीने की हिम्मत नही पड़ती है.. शंकाराचार्य
  •  आज को हम जो अन्न खा रहे है यूरिया झोंक के खा रहे है .. गाय के गोबर का इस्तेमाल नही कर रहे है..
  • लेकिन आज गाय काट रही है…  भारत गौ मांस का सबसे बड़ा निर्यातक बना हुआ है ..उसे बचाना है.
  • अगर हम गाय में मूत्र में नीम की पत्ती डालकर सब्जियों में सींचे  तो शब्जिया हरी हो जाएंगी… शकाराचार्य़
  •  आज स्कूलों में संस्कृत की प्रर्थना ना होने की बात हो रही है। देश को हम धर्म निरपेक्ष कहते है। इसका अर्थ यह है की धर्म रहेंगे लेकिन सरकार किसी भी धर्म के विशेष प्रभाव में नही रहेगा.. शकाराचार्य
  • राम ने लंका जीत कर खुद राजा नही बने विभीषण को बनाया..  ये हमारी संस्कृति है.. शंकाराचार्य
  • मुसलमान मस्जिद में खुदा की इबादत करे , हम उसको हिन्दू नही बनाना चाहते लेकिन उससे पहले मुस्लिम शासको ने जो हिन्दुओ के साथ अत्याचार किया है उसका समर्थन करना छोड़ हमारे भाई बनकर रहे.. शंकाराचार्य

 

  • सीएम डाँ रमन सिंह ने कहा
  •  आज प्रदेश और हम सब मे लिए गौरवशाली क्षण, यहां उपस्थित पूज्य स्वरूपानंद महराज जी के चरनो में वंदन करता हूं , प्रदेश और उनका आशीर्वाद सदा बना रहे यही कामना करता हूं…
  •  दीप प्रज्वलन एक रिकॉर्ड, बृजमोहन को बधाई दूँगा….
  •  पानी गिर रहा था लेकिन संतो ने जैसे बोलना शुरू किया पानी आंधी सब बंद हो गया…
  •  बस्तर से सरगुजा तक धार्मिक लोग है यहां….