प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी,, महिला बाल विकास मंत्री माया सिंह

श्रीमती माया सिंह द्वारा 77 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन

भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 25, 2013, 19:00 IST

नेक-नियत और ईमानदारी के साथ प्रदेश में जन-हितैषी योजनाओं को अमली जामा पहनाया जायेगा। जनता ने जिन उम्मीदों के साथ राज्य में सरकार बनाई है वह उम्मीदें पूरी शिद्दत के साथ पूरी की जायेंगी। यह बात महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने बुधवार को ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-29 के दर्पण कॉलोनी क्षेत्र में सड़कों के भूमि-पूजन कार्यक्रम में कही।

महिला-बाल विकास मंत्री ने नगर निगम निधि से लगभग 77 लाख रूपए की लागत से बनने जा रही 6 सड़क का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने की।

श्रीमती माया सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क एवं बिजली इत्यादि क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के मध्यप्रदेश को देश का नंबर-वन राज्य बनाने के सपने को पूरा करने में सभी से सहभागी बनने का आव्हान किया।

कार्यक्रम के बाद श्रीमती माया सिंह ने दर्पण कॉलोनी, कालपी ब्रिज चौराहा, आदर्श कॉलोनी, दूध डेयरी गोले का मंदिर, गोवर्धन कॉलोनी, रणधीर कॉलोनी, शारदा विद्यापीठ, दीनदयाल नगर, बीएसएफ कॉलोनी, आदित्यपुरम, पिंटो पार्क इत्यादि क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जन से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री गिर्राज कंसाना, सर्वश्री अशोक जादौन, मनीष बाजपेयी, संतोष गुरूजी, अभय चौधरी, देवेश शर्मा, मनीष सिंह तोमर, मधुसूदन सिंह भदौरिया, संजय चौहान, अजय त्रिपाठी, श्रीमती प्रमिला बाजपेयी, श्रीमती मंजू सिकरवार सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।