क्या सरगुजा की सियासत में जुड़ेगा एक और नाम आदितेश्वर शरण सिंह देव का..?

टी.एस. नहीं लड़ेंगे चुनाव तो कौन होगा अम्बिकापुर से कांग्रेस उम्मीदवार..?

अम्बिकापुर 

सरगुजा राजघराने के महाराज टी एस सिंह देव के भतीजे आदितेश्वर शरण सिंह देव के सरगुजा की राजनीति में प्रवेश के चर्चे शहर में आम हो रहे है। सरगुजा पैलेश में हुए उनके विवाह से लेकर अब तक कयास ही लगाए जा रहे है की क्या अम्बिकापुर विधान सभा सीट से अगला विधानसभा चुनाव आदितेश्वर शरण सिंह लड़ेंगे। हालही में शोसल साइट्स पर सरगुजा में विमान सेवा शुरू किये जाने पर उनके योगदान का प्रचार प्रसार जिस तरह तेजी पकड़ता दिख रहा है उससे ही क्षेत्र में लोग ये कयास लगा रहे है। वही पिछले दिनो नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए बयान के के बाद इस बात पर और बल पड़ता नजर आ रहा है प्रेस कांफ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष ने कहा था की विधानसभा चुनाव कोई भी बड़ा नेता नहीं लड़ेगा जाहिर है की टी एस सिंह देव भी प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता है अर्थात उनके ही कहे अनुसार वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन जब टी एस चुनाव नहीं लड़ेंगे तो अम्बिकापुर विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा यह सवाल भी लोगो के जहन को कौंध रहा था इसी बीच आदितेश्वर शरण सिंह देव की सरगुजा में सक्रियता देखने से तो यही प्रतीत होता है की वो यहाँ से चुनाव लड़ सकते है। हालाकी पार्टी जिला अध्यक्ष ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा की अम्बिकापुर विधान सभा से टी एस बाबा ही चुनाव लड़ेंगे। लेकिन उन्होंने अपने बयान में भी एक कोना आदितेश्वर शरण सिंह के लिए छोड़ रखा है उन्होंने कहा की चुनाव कौन लडेगा ये पार्टी तय करेगी। लेकिन उनकी जानकारी के अनुसार टी एस ही अम्बिकापुर से सुनाव लड़ेंगे। वही कांग्रेस के प्रमुख विरोधी दल भाजपा ने इस कयास को कांग्रेस की परम्परा बताया है। उन्होंने कहा की कान्ग्रेस राजकुमारों की पार्टी है और इसमें अक्सर नेता पैराशूट से उतारे जाते है इसमें आश्चर्य जैसा कुछ नहीं है।

गौरतलब है की अपने विवाह के बाद से आदितेश्वर अम्बिकापुर में सक्रीय नजर आये है कभी किसानो के खेतो जाकर उनकी समस्या सुनी तो कभी कांग्रेस के आंदोलनों में सिरकत की इस लिहाजा से कांग्रेस में उनकी सक्रियता धीरे धीरे ही सही लेकिन बढ़ रही है।

बहरहाल आदितेश्वर शरण सिंह युवा है शिक्षित है और राजपरिवार से है इस लिहाज से अम्बिकापुर विधान सभा के उम्मीदवार के रूप में उनमे कही से कोई कमी नहीं है। लेकिन पार्टी के लिए वर्षो से झंडा बैनर लगाते आ रहे वरिष्ट कार्यकर्ता भी अपनी बारी के इन्तजार में रहते है और ऐसे में अंतर्कलह की स्थित बनना भी स्वाभाविक है।

अजय अग्रवाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष

इस सम्बन्ध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया की कांग्रेस में हमेशा ही अच्छे लोगो का स्वागत किया जाता है अगर वो कांग्रेस में आते है तो उनका स्वागत है। वही आदितेश्वर शरण सिंह देव के अम्बिकापुर से चुनाव लडने के सवाल पर उन्होंने कहा की चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी तय करेगी पार्टी जिसे कहेगी वो चुनाव लडेगा वैसे मेरी जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर सीट से टी एस बाबा ही चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस राजकुमारों की पार्टी – भारत सिंह सिसोदिया

भाजपा नेता भारत सिंह सिसोदिया ने कहा की कांग्रेस राजकुमारों की पार्टी है और अभी बहोत सारे राजकुमारों को देखना बाकी है जनता को अभी और कई राजकुमार राजनीती में देखने को मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा की इसमे आश्चर्य जैसा कुछ नहीं है कांग्रेस की कार्यर्ताओ को चाटुकारिता करना अच्छा लगता है और उनके नेताओं को चाटुकारिता कराना पसंद है ये उनकी पुरानी परम्परा है। उसी परम्परा के अनुरूप जैसे हमेशा से ही कान्ग्रेस में नेता हमेशा पैराशूट से लैंड कराये जाते है वैसे ही इन्हें भी अगर पैराशूट से सरगुजा की राजनीती में लैंड कराया जाता है तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा की उनका व्यक्तिगत स्तर काफी उंचा है उसे बरकरार रखना चाहिए।