भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को आया दिल का दौरा.. दिल्ली के हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती..

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है। खबरों के मुताबिक उन्हें दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कपिल देव 61 साल के है।

कहा जा रहा है कि सीने में दर्द के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल वे खतरों से बाहर हैं।

सोशल मीडिया में कपिल देव के जल्द ठीक होने की दुआएं की जा रही है। 37 साल पहले भारत ने पहली बार कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था।