आज का राशिफ़ल (23 जुलाई 2020) : जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन!

?? दैनिक राशिफल ??

मेष

आपकी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी निकट के व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रियजनों से रिश्तों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

वृष

आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने में विलंब हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है।

मिथुन

फिजूलखर्ची अधिक होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शत्रुभय रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। मान कम होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क

कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। यात्रा में जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

सिंह

किसी ईर्ष्यालु व्यक्ति द्वारा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेशादि शुभ फल देंगे।

कन्या

चोट व रोग से शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया काम मिलेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों व संबंधियों से संबंध सुधरेंगे।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक

थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कोई धार्मिक स्थल का कार्यक्रम बन सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

धनु

जल्दबाजी में व्यापारिक व्यवहार न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कारोबार मनमाफिक चलेगा। लाभ होगा।

मकर

किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ

विवाद को तूल न दें। जल्दबाजी से हानि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। स्थायी संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सुखद वातावरण रहेगा। परिवार के साथ सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। शत्रु परास्त होंगे।

??आपका दिन मंगलमय हो??
???????????
ज्योतिर्विद पं०शशिकान्त पाण्डेय (दैवज्ञ)
रत्न,वास्तु, ज्योतिष, हस्तरेखा, अंकशास्त्र, विशेषज्ञ
9930421132/9321735427