आज का राशिफ़ल (19 अगस्त 2020) : जानिए क्या कहते आपके सितारे

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु अत्यंत खर्चीला भी रहेगा। आज कुछ दिन से चली आ रही गृहस्थ की समस्याओं से निजात मिलने से शारीरिक एवं मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। लेकिन आपका स्पष्ट बोलना किसी को अखर सकता है। दोपहर बाद व्यापारियों को व्यवसाय में गति मिलने से आर्थिक लाभ होगा एवं व्यापार में उन्नति के अवसर भी मिलेंगे। व्यक्तिगत एवं पारिवारिक खर्च अधिक रहेंगे मनोकामना पूर्ति करने के बाद परिजनों से मतभेद सुलझेंगे। संध्या के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा फिर भी मनोरंजन के अवसरों का आनंद उठाएंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज प्रातः किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है विवाद गंभीर रूप ना ले इसका ध्यान रखे क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा प्रतिष्ठा की हानि होने के योग है। कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह उलझने बढ़ने से मेहनत करने से कतराएंगे। आज सरकार विरोधी निषेधात्मक कार्यो से बचे। आर्थिक लाभ आज ना के बराबर होगा ऊपर से आकस्मिक खर्च बढ़ने से हताशा होगी। फिजूल खर्च से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। तीखे एवं मादक पदार्थ के सेवन से बचें उदर सम्बंधित रोग हो सकते है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपको कई शुभ फल प्रदान करेगा। कार्य में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा लेकिन नए कार्य का आरम्भ आज ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। आज शेयर मार्किट में निवेश भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा। आज भाई-बंधुओं अथवा सांझेदार के साथ व्यापार एवं घर के महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी लेकिन आपका सनकी स्वभाव बनती बात को बीच मे बिगाड़ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन अथवा इसकी रूप रेखा बनेगी। सेहत की पहले ही जांच करा लें आने वाले दिनों में गड़बड़ हो सकती है।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज व्यापार में आय एवं खर्च बराबर रहने से बचत नहीं कर पाएंगे स्वभाव से संतोषी रहने के कारण आप ज्यादा झंझट वाले कार्यो में पड़ना पसंद भी नही करेंगे लेकिन आज थोड़े परिश्रम में अधिक लाभ कमा सकते है इसके लिये आलस्य एवं लापरवाही स्वभाव से निकालनी होगी। कार्य क्षेत्र पर महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से ना निकल जाए इसका ध्यान रखे। दोपर के बाद मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे इसपर खर्च भी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर व्यर्थ बहस हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी के फिर से उभरने पर तकलीफ हो सकती है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपको लंबे समय तक याद रखने वाली स्मृतियां देकर जाएगा। आज दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने पर भी मध्यान अटक विलंब होगा इसके बाद जिस भी कार्यो को हाथ मे लेंगे उसे पूर्ण कर कुछ न कुछ लाभ अवश्य कमाएंगे। ठेकेदारी को छोड़कर अन्य किसी भी व्यापार में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने का मन भी बनेगा लेकिन अभी इसके लिए उपयुक्त समय नही है। समाज के प्रतिष्ठित लोगो से लाभदायक सम्बन्ध बनेंगे। माध्यम बाद आर्थिक लाभ के लिए प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। संतान अथवा किसी अन्य व्यक्ति से पीड़ा मिल सकती है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। पूर्व में जिन कार्यो से लाभ की संभावना देख रहे थे उनके निरस्त होने अथवा किसी अन्य कारण से हानि होने के प्रबल योग है आज किसी भी नए कार्य का आरंभ ना करें आर्थिक विषयक पूर्व निर्धारित कार्यो को भी आज टालना ही बेहतर रहेगा। बनते कार्यो में विघ्न आने से बौखलाहट की स्थिति बनेगी। आपकी वाणी एवं व्यवहार से आज किसी का दिल दुखी ना हो इसका ध्यान रखें आकस्मिक क्रोध से बचे अन्यथा स्नेहीजनों से संबंधों में कटुता आएगी। स्वयं अथवा किसी प्रेमीजन की बीमारी पर आकस्मिक खर्च हो सकता है। आज किसी भी बात में अपनी प्रतिक्रिया देने से पहले ठीक से जांच लें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। स्वभाव में परोपकार की भावना रहने से किसी के कार्य को जल्दी से मना नही कर पाएंगे जिससे अपने ही कार्यो में विलंब होगा। व्यापार सामान्य रहेगा धन की आमद खर्च अनुसार हो जाएगी लेकिन आज फिजूल खर्चो में अधिकता आएगी जिससे बजट प्रभावित होगा। दान-पुण्य के अवसर आएंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। संध्या के समय रमणीय-पर्यटक स्थल पर भोजन एवं मनोरंजन रोमांचित करेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए बीते दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। कुछ दिनों से चल रही शारीरिक एवं पारिवारिक समस्या आज भी मध्यान तक यथावत बानी रहेगी जिससे दैनिक कार्यो पर विपरीत असर पड़ेगा लेकिन दोपहर के बाद धीरे धीरे इनका समाधान होने से संतोष अनुभव होगा। आज आप सामाजिक कार्य के प्रति रूचि दिखाएंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आर्थिक लेनदेन से बचे धन नाश होने की संभावना है। कला एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए आज का दिन लाभदायी सिद्ध होगा। मित्रो रिश्तेदारों के ऊपर खर्च होगा। संतान की प्रगति से संतुष्टि होगी। यात्रा का मन बनेगा।?

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। वैसे तो आज आप धर्म कर्म के प्रति निष्ठावान रहेंगे लाभ हानि का विवेक भी रहेगा लेकिन आज कम समय मे अधिक लाभ पाने के चक्कर में कई काम एक साथ हाथ में लेंगे कोई अनैतिक कार्य भी प्रलोभन में आकर कर सकते है आरम्भ में इससे लाभ होता दिखाई देगा लेकिन बाद में लाभ की जगह हानि ही होगी। मध्यान पश्चात दिन भर के परिश्रम का फल मिलता धन लाभ के रूप में नजर आएगा। आकस्मिक लाभ की सम्भवना है लेकिन उतनी ही जल्दी खर्च भी होगा। परिवार का वातावरण अनुकूल रहने से शांति मिलेगी। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। ठंडी वस्तु के सेवन से बचे लंबे समय के रोग हो सकते है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा फिर भी आपका मन मौजी व्यवहार अन्य लोगो के लिये मुश्किलें बढ़ाएगा। अपनी कमियों को छुपाकर अन्य को उपदेश देना मान हानि कराएगा। आज कार्य के क्षेत्र पर अव्यवस्था की स्थिति रहने के कारण कर्मचारियों से तकरार होने की संभावना है नौकरी पेशा जातको से अधिकारी अप्रसन्न रहेंगे। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज परिजनों के साथ समय बिताने से आगे के लिए मार्गदर्शन मिल सकता है। नशीली वस्तुओं के सेवन से बचे शरीर के साथ मान हानि भी हो सकती है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए अनुकूलता से भरा रहेगा। आज जो कार्य आपको कठिन नजर आ रहे थे वे भी आपके प्रत्येक कार्य आसानी से पूर्ण होते जाएंगे। आर्थिक रूप से दिन प्रसन्नता दायक रहेगा अकस्मात धन की आमद होने पर भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। कार्यालय तथा व्यावसायिक आज कम ही समय दे पाएंगे फिर भी यहाँ का सहयोगी वातावरण मिलने से अधूरे कार्य कुछ विलंब से पूर्ण हो जाएंगे। परिजन भी कई दिनों के बाद आपके कार्य की सभी प्रशंशा करेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी शिकायत रह सकती है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आप प्रत्येक कार्य को विचार कर ही करेंगे परन्तु फिर भी दिन के मध्यान तक प्रत्येक कार्य में विघ्न आएंगे। परिश्रम का यथोचित लाभ ना मिलने से मन में हताशा उत्पन्न होगी। खर्च बढ़-चढ़ कर रहेंगे हताशा आपकी वाणी की कटुता के कारण घर-बाहर का वातावरण अशान्त हो सकता है। आज दिखावटी व्यवहार एवं स्वभाव से बचे अन्यथा भविष्य के लाभ से वंचित रह सकते है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार होगा। कार्य में गति आने से धन की आमद होगी। परिजनों से सुलह के लिए आपको नम्र होना पड़ेगा।
आरोग्य बना रहेगा।