Rajim Kumbh Mela: ‘नमस्ते राजिम’ माघी मेले में विदेशी मेहमान, नागा साधुओं का आशिर्वाद लेने पहुँचे

Rajim Kumbh Mela 2023: राजिम में इन दिनों माघी पुन्नी मेला चल रहा है। मेले का आंनद लेने लोग प्रदेश ही नही, देश ही नही बल्कि दूसरे देशों के सैलानी भी पहुँच रहे हैं। कल बुधवार को राजिम माघी पुन्नी मेले में विदेशी पर्यटक पहुँचे। ये सैलानी फ्रांस से आये हुए है। बड़े अलग अंदाज में नजर आए। सैलानियों ने हिंदी भाषा में ‘नमस्ते राजिम’ भी कहा। माघी पुन्नी मेला का अलौकिक नजारा देखकर वेरी नाइस भी कहा। आस-पास के लोग विदेशी सैलानियों के साथ फोटो भी लिए। राजिम के प्रसिद्व राजीवलोचन मंदिर की उत्कीर्ण कलाकारी को देखकर सैलानी बड़े प्रभावित हुए। पुन्नी मेला के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से सैलानी रूबरू भी हुए।

IMG 20230216 WA0001

फ्रांस से जो लोग आए हैं। उनके नाम रोले, मार्टिन, जोयल, अग्नेश, भासो हैं। सैलानियों ने बताया कि सभी 1 महीने के टूर पर 6500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और 28 फरवरी को अपने देश चले जाएंगे। विशाखापट्टनम से चलकर सीधे यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते तो, प्लेन से आ सकते थे। लेकिन सड़क मार्ग से आने का कारण यही है कि हम भारत की संस्कृति एवं यहां के रहन-सहन से रूबरू होना चाहते हैं। यहां की सांस्कृतिक विरासत खासतौर से प्रभावित कर रही है। भुनेश्वर उड़ीसा के गाइड तपन मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में राजिम के अलावा रायपुर, चम्पारण, सिरपुर, कवर्धा, चिल्फी, भोरमदेव के बाद ग्वालियर मध्यप्रदेश चले जाएंगे।

IMG 20230216 WA0000

उन्होंने आगे बताया कि राजिम माघी पुन्नी मेला में नागा साधुओं का आशीर्वाद प्राप्त कर आगे यात्रा के लिए निकल जाएंगे।