मकर सक्रांति पर जरूर करें ये काम.. अशुभ ग्रहों को ऐसे करें अनुकूल!.

???

अध्यात्म डेस्क. मकर सक्रांति के पावन पर्व पर पूजा, दान और व्रत तो करते ही हैं. इसके अतिरिक्त कुंडली के कमजोर ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी कम कर सकते हैं. इसके लिए आपको उन ग्रहों से संबंधित दान करने होंगे.. जिससे उनके अशुभ फलों को कम करके शुभ फलों में वृद्धि हो सके.

1. सूर्य ग्रह के कमजोर होने पर :- गेहूं, स्वर्ण, तांबा, बर्तन, गुड़, गाय, लाल वस्त्र, लाल फूल, लाल चंदन आदि वस्तुओं का दान किसी गरीब ब्राह्मण आदि को दें।

2. चंद्र ग्रह के कमजोर होने पर :- चांदी की वस्तुएं, मोती, चावल, दूध, शंख, कपूर, दूध, दही, खीर आदि वस्तुएं किसी कन्या अथवा विवाहित महिलाओं को दें।

3. बुद्ध ग्रह के कमजोर होने पर :- साबुत मूंग, स्वर्ण, हरा वस्त्र, पन्ना, कस्तूरी, हरी सब्जियां, हरी घास किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। विशेष रूप से किसी किन्नर को हरे कपड़े के साथ हरी चूड़ी का दान अवश्य करें।

4. मंगल ग्रह के कमजोर होने पर :- मसूर की दाल, लाल कपड़ा, गेहूं, सोना, तांबा, लाल चंदन, मूंगा, गुड़, लाल बैल, मीठे पूए आदि किसी गरीब को दोपहर को दान करें।

5. शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर :- सफेद रेशमी कपड़ा, चावल, दही, घी, गाय-बछड़ा, हीरा, इत्र, कपूर, शक्कर, सफेद तिल, मेकअप का सामान, ओपल आदि सायंकाल के समय किसी स्त्री को दान करें।

6. बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने पर :- पीली मिठाइयां, केला, हल्दी, पीला धान्य, पीला वस्त्र, पुखराज, स्वर्ण, चने की दाल, शहद, केसर, शक्कर आदि किसी ब्राह्मण अथवा गुरु को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें।

7. शनि ग्रह के कमजोर होने पर :- काली उड़द, तेल, काले वस्त्र, लोहे की वस्तुएं, स्टील के बर्तन, काला तिल, कम्बल, जूता, नीलम आदि वस्तुएं सायंकाल किसी वृद्ध को दान करें।

8. राहु ग्रह के कमजोर होने पर :- काले-नीले फूल, कोयला, नीला वस्त्र, कम्बल, गोमेद, उड़द, तेल, लोहा, मदिरा आदि किसी गरीब व्यक्ति को दान करें।

9. केतु ग्रह के कमजोर होने पर :- काला फूल, चाकू, लोहा, छतरी, सीसा, लहसुनिया, दुरंगा कम्बल, कपिला गाय, बकरा, नारियल, कस्तूरी आदि वस्तुएं सायंकाल में दान करना चाहिए।

???